आईपीएल 2025 को लेकर आज मुंबई में आईपीएल टीमों के मालिक और बीसीसीआई के बीच बैठक होनी है। ख़ास बात यह है कि इस बार आईपीएल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 2025 के आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन में बीसीसीआई कई बड़े बदलाव कर सकती है. आज यानी 31 जुलाई, बुधवार को आईपीएल टीमों के मालिक और बीसीसीआई के बीच मुंबई में अहम मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह फैसले 2025 में आईपीएल की पूरी तस्वीर बदल सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन में क्या-क्या बदलाव दिख सकते हैं.
खिलाड़ियों के रिटेंशन की संख्या को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है. मीटिंग में टीमों के मालिक बीसीसीआई से इस बारे में गहन चर्चा कर सकते हैं. मौजूदा वक़्त में टीमों के पास मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन की ही इजाजत है. रिटन खिलाड़ियों के नंबर को 8 तक बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिटेन खिलाड़ियों के नंबर्स में इजाफा होता है या नहीं.
विदेश खिलाड़ियों के स्लॉट पर मीटिंग में चर्चा हो सकती है. मौजूदा वक़्त में टीमें चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें या तो 3 भारतीय या 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. अब अगर रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती है, तो देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कितने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिलती है.
