इंदौरा : राजकीय महाविद्यालय सुग-भटोली में मनाया गया शिक्षक दिवस

इंदौरा : राजकीय महाविद्यालय सुग-भटोली में मनाया गया शिक्षक दिवस

राजकीय महाविद्यालय सुग-भटोली के प्रांगण में आज शिक्षक दिवस मनाया गया . जिसमे बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नमेश कुमार, प्रोफेसर शशि भूषण,डॉ पंकज कौशल, प्रोफेसर जगन, प्रोफेसर नीरज, प्रोफेसर सरोती, प्रोफेसर भावना, डॉ शिखा राणा एवं समस्त स्टाफ सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिसमे सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए .

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य नमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, जो हमारे समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का दिन है। यह वही दिन है जब हम न केवल अपने गुरुओं को आदर और धन्यवाद देते हैं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञान, अनुशासन और मार्गदर्शन के महत्व को भी समझते हैं। शिक्षक वह दीया हैं, जो हर छात्र के जीवन को रोशनी से भरते हैं और उन्हें सही राह दिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *