सलूणी ह*त्याकांड को धार्मिक रंग ना दें- अभिषेक दुल्लर

सलूणी हत्याकांड को धार्मिक रंग ना दें- अभिषेक दुल्लर

6 जून को हिंदू युवक गायब हुआ 9 जून को ला*श मिली! मुस्लिम लड़की से प्रेम करने पर दलित हिन्दू युवक मनोहर लाल (25) की बेरहमी से ह*त्या कर दी गयी. 7-8 टुकड़ों में ला*श का*टकर नाले में पत्थरों से दबा दिया। देवभूमि हिमाचल के आकांक्षी जिला चम्बा के उपमंडल सलूणी के तहत आने वाली भांदल वैली के किहार थाना की चौकी संघणी में दर्ज हुये युवक मनोहर लाल की ह*त्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब तक एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, इस पूरे मामले की जानकारी साझा करते हुये डीआईजी नोर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर ने बताया कि सलूणी उपमंडल के इस चर्चित मामले में शरारती तत्वों की ओर से धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है |

असल में ये मामला उस तरह का नहीं है ये दो परिवारों के बीच का निजी मामला है, जिसमें आपसी कहासुनी के बाद इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है, डीआईजी दुल्लर ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक जांच में जिन लोगों से पूछताछ की है उसके बाद पांच गिरफ्तारियां की गई हैं और ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. इस वारदात को सुलझाने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली गई है, साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है, वहीं जिन हथियारों के साथ शरीर के टुकड़े किये गये हैं आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें भी रिकवर किया जायेगा. उन्होंने लोगों से इस मामले को यूं अन्यथा ही तूल न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई अनायास ही भड़काने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *