NEET यूजी 2023 परीक्षा में स्टेट टॉपर रोहड़ू की चारवी सपटा

रोहड़ू की चारवी सपटा NEET यूजी 2023 परीक्षा में स्टेट टॉपर

NEET यूजी 2023 का रिज़ल्ट आज घोषित हो गया है | जिसमें देशभर में जिला शिमला की बेटी चारवी सपटा ने 136वां रैंक हासिल किया है | दरअसल जिला शिमला के खलगर तहसील टिक्कर रोहड़ू की इस बेटी ने 720 में से 705 अंक हासिल किए हैं। स्टेट टॉपर चारवी सपटा दिल्ली एम्स में प्रवेश लेकर एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं।

परीक्षा पास करने वाली चारवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता सरला सपटा और पिता किशोरी सपटा तथा कोचिंग संस्थान विद्यापीठ के शिक्षक डॉ. रमेश शर्मा और ई रविंद्र अवस्थी को दिया है।

NEET यूजी 2023 परीक्षा में टॉप कर साकार किया सपना

चारवी की 10वीं तक की पढ़ाई रोहड़ू के ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल और बारहवीं की शिक्षा डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार से हुई है। चारवी एक साल से रोज 9 से 10 घंटे परीक्षा के लिए पढ़ाई करती थी। कोचिंग के साथ सोशल मीडिया से दूरी बनाकर इंटरनेट का सिर्फ पढ़ाई के लिए उपयोग करती थी। पिता किशोरी लाल और माता सरला सपटा ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने दिनरात कड़ी मेहनत की जिससे उसका यह सपना साकार हुआ है। चारवी की उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *