उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मित्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। वहीँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपाध्यक्ष ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से वह विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं और मां के दरबार में आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *