हिमाचल के राशन कार्ड धारको को महंगाई का झटका ,चार रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम

हिमाचल के राशन कार्ड धारको को महंगाई का झटका ,चार रुपये बढ़े सरसों तेल के दाम

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी राशन के डिपुओं के उपभोक्ताओं को एक ओर झटका दिया है। डिपुओं पर चीनी के बाद अब सरसों तेल के दाम में भी चार रुपये प्रति पैकेट की बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी गई हैं। यही नहीं, पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है।

उपभोक्ताओं को 114 रुपये प्रति पैकेट

सरकारी राशन के डिपुओं में सभी उपभोक्ताओं को बीते माह सरसों का तेल 110 रुपये प्रति पैकेट दिया जा रहा था। एक राशन कार्ड पर 2 पैकेट तेल दिए जा रहे हैं। मगर अब उपभोक्ताओं को 114 रुपये प्रति पैकेट दिया जाएगा। इससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

एक ही दरों पर तेल उपलब्ध

कुछ माह पहले कांग्रेस सरकार ने एपीएल, बीपीएल और एनएफएसए समेत सभी कार्ड धारकों को तेल के एक ही दाम तय कर दिए थे। जिसके बाद अब सभी को एक ही दरों पर तेल उपलब्ध होता है। अधिकारियों के अनुसार तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते कई माह से इसके दाम 110 रुपये पर टिके हुए थे।

जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं इससे पहले इसी माह सरकार ने चीनी के दाम भी 30 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये प्रतिकिलो कर दिए थे, जो अगले माह से मिलेगी। वहीं मलका की दाल में भी नौ रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह दाल पहले एपीएल परिवारों को पहले 64 रुपये प्रति पैकेट दिया जा रहा था, अब 73 रुपये मिल रहा है।

साथ ही एनएफएसए व अन्य कार्ड धारकों को 54 रुपये बढाकर 63 रुपये कर दिया है। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में आने वाले राशन और तेल के दाम ऑनलाइन अपडेट होते हैं। जिसका पता पीओएस मशीनों में ही लग पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *