सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेला शुरू

उतरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में आज डीसी हमीरपुर देवश्वेता बानिक ने पूजा अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि चैत्र मास मेलों के लिए तैयारियां मुक्कमल कर ली गई है। मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और किसी भी समय श्रद्धालु मंदिर में आकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
डीसी ने बताया कि चैत्र मास मेलों में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा बाहरी देशों से भी श्रद्धालु नतमस्तक होते है इसलिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की पूरी सुविधा के लिए प्रबंध किए गए है। साथ ही मंदिर में श्रद्वालुओं के लिए तीनों समय लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्व में हर साल ही चैत्र मास मेलों में लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते है ।
मान्यता है कि बाबा बालक नाथ मंदिर में हर श्रद्धालु की मान्यता पूरी होती है। वहीं हर साल चैत्र. मास मेंलो के दौरान ही करोड़ो रूपये का दान भी मंदिर में चढावा के तौर पर चढ़ता है। सुरक्षा के लिए यहां 200 होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *