https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/745822983835797
नगर परिषद हमीरपुर के पास अब तक 70 लाख रुपए का हाउस टैक्स जमा हो चुका है और नगर परिषद ने मकान मालिकों से आह्वान किया है कि वह हाउस टैक्स को लेकर 10 फ़ीसदी की छूट पाने के लिए 31 मार्च तक अपना हाउस टैक्स जमा करवाएं । इस अवधि के अंदर जो मकान मालिक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । नगर परिषद को हर साल हाउस टैक्स से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की आमदनी होती है और अब तक 40 फ़ीसदी से ज्यादा का हाउस टैक्स लोगों ने जमा करवा दिया है और अगले 15 दिनों के अंदर बाकी बचे हुए हाउस टैक्स को जमा करने की कार्यवाही पूरी की जाएगी ।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि अब तक 40 फ़ीसदी हाउस टैक्स शहर में जमा हो चुका है भवन मालिक 10 फ़ीसदी की छूट पाने के लिए 31 मार्च तक अपना बकाया हाउस टैक्स जमा करवा सकते है |
