आखिर सोलन विस में क्यों नहीं हो रहा विकास : अमन सेठी

सोलन में मंगलवार कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बीते कल भाजपा नेता राजेश कश्यप द्वारा सोलन विधायक से पूछे गए 20 सवालो का जवाब दिया। अमन सेठी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि शायद भाजपा के नेता  भूल चुके है प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन वो विकास को लेकर सवाल सोलन के कांग्रेस विधायक से पूछ रहे है। अमन सेठी ने कहा कि वैसे तो विकास को लेकर भाजपा के नेता पीछे नहीं हटते है,और दूसरी तरफ विकास के काम रोककर उन्ही से सवाल पूछे जा रहे है।
अमन सेठी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कई बार सोलन के विधायक भी इस बात को विधानसभा में कह चुके हैं कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है ना तो उनके नाम की शिलान्यास पट्टिका लगाई जाती है और ना ही उनके विकास कार्यों को गति प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार तो भाजपा की है लेकिन भाजपा नेता राजेश कश्यप अपने आकाओं से सवाल पूछने में डरते हैं की आखिर विकास कार्य क्यों नहीं हो रहे है। सेठी ने कहा कि जितना भी विकास अबतक सोलन विधानसभा क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है वो सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की ही देन है,आज शांडिल जी हर गांव गांव और पँचायत में पहुँचकर लोगो से बात कर उनकी जनसमस्याओं का निदान कर रहे है,इसी बात की बोखलाहट भाजपा नेताओं में दिखाई दे रही है।
अमन सेठी ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में चाहे पार्किंग की बात हो,नए सर्किट हाउस की बात हो,नए अस्पताल भवन की बात हो या फिर शामती बाईपास के निर्माण की बात हो इन सभी कामो को सोलन के विधायकों ने किया है।
अमन सेठी ने कहा कि आजतक सोलन में भाजपा नेता विकास को नहीं देख पाए है,इसीलिए अब ये लोग बौखलाहट का चश्मा पहनकर बयानबाजी कर प्रदेश की जयराम सरकार से सवाल पूछने की बजाए सोलन के विधायक से सवाल पूछ रहे है। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार कर चुकी है और धनीराम शांडिल को भाजपा नेताओं को कोई भी रिपोर्ट कार्ड देने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *