दिल्ली सरकार के बजट पर कैग ने मोहर लगाई है कि आप ( आम आदमी पार्टी ) का दिल्ली में पिछले 7 सालों में सरप्लस बजट है। जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार सरकार चलाने के लिए कर्ज पर कर लिए जा रही है। यह बात शनिवार को आम आदमी प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पंकज पंडित ने कहा कि एक ओर प्रदेश में कर्ज पर कर्ज लेने वाली भाजपा सरकार है। वहीं दूसरी ओर गुड गवर्नेंस वाली दिल्ली में आप की सरकार है, जिस पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है।
कर्ज को 65 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिया
प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कर्ज को 65 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिया है। जो लोग आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में मुफ्त बांटने का आरोप लगाते थे आज उनके मुंह बंद हो गए हैं। जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को मुफ्त में नहीं दी। पंकज पंडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने करो ना जैसी महामारी में भी जनता की जेबे खाली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आप प्रवक्ता ने कहा बजट को अढ़ाई गुना कर दिया
पंकज पंडित ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लेकर बजट में लगातार वृद्धि हो रही है। आज के दौर में आम आदमी पार्टी ने सरकार के बजट को अढ़ाई गुना कर दिया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकार चलाने के लिए ना तो केंद्र के पास हाथ फैलाया और ना ही किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से मदद ली।
आप ने जनता से सहयोग मांगा
आम आदमी पार्टी ने केवल दिल्ली की जनता से सहयोग मांगा और जनता पार्टी का भरपूर सहयोग कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले साढे 4 वर्षों में जनता को कोई भी सुविधा मुफ्त में नहीं दे पाई है। बावजूद इसके सरकार पर 65000 करोड़ का कर्ज चढ़ गया है। प्रदेश सरकार ने बजट का पैसा कहां खर्च किया, इसकी जांच होनी चाहिए।
