प्रदेश भर की आई टी आई में छात्रों की ऑनलाइन एडमिशन का दौर शुरू हो गया है। छात्र घर बैठे ही अपनी मनपंसद का ट्रेड चूज कर सकेंगें और संबंधित टे्रड की फीस भी ऑनलाइन जमा करवा सकेंगें। आई टी आई में सेकेंड राउंड एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। जबकि स्पॉट एडमिशन राउंड 22 अगस्त से शुरू किया जाएगा। ऐसे में जो छात्र आईटीआई में एडमिशन लेने के इंतजार में बैठे हैं, वे आईटीआई की साइट पर ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें उनकी मनपंसद आईटीआई में सीट मिल सके।
बता दें कि प्रदेश भर की आईटीआई में वर्ष 2022-23 सत्र की ऑनलाइन एडमिशन शुरू हो गई है। छात्र 16 जुलाई तक संबंधित ट्रेड में फीस जमा करवा सकेंगें। 18 जुलाई को छात्रों के स्पोट्र्स दस्तावेज डायरेक्टर लेवल पर चैक किए जाएंगें। जबकि 19 जुलाई को जिला स्तर पर छात्रों के स्पोट्र्स दस्तावेज चैक किए जाएंगें। यहां पर छात्रों को अपने मूल दस्तावेज सहित काउंसलिंग कमेटी के समक्ष पेश होना पड़ेगा। 25 जुलाई को फस्र्ट राउंड की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 29 जुलाई तक छात्र संबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेज सहित एडमिशन लेंगें और ट्रेड की फीस भरेंगें।
30 जुलाई को जो सीटें खाली रह जाएगीं, उन्हें ऑनलाइन डिशप्ले किया जाएगा। सेकेंड राउंड की काउंसलिंग एक अगस्त से चार अगस्त तक चलेगी। छात्र चार अगस्त तक संबंधित ट्रेड में एडमिशन ले सकेंगें। 11 अगस्त को सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। छात्र 18 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में अपने मूल दस्तावेज सहित प्रवेश ले सकेंगे और ट्रेड की फीस जमा करवानी होगी। सेकेंड राउंड में जो सीटें खाली बच जाएगीं, उन्हें 20 अगस्त को डिशप्ले किया जाएगा। इसके बाद संबंधित सीटों को स्पॉट एडमिशन राउंड के जरिए भरा जाएगा। स्पॉड एडमिशन राउंड 22 से 25 अगस्त तक चलेगी।
