सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के दामों में आई गिरावट

टमाटर के दामों गिरावट

सोलन सब्जी मंडी में कुछ दिन पहले  तक किसानों को टमाटर के दाम  बेहद अच्छे मिल रहे थे।  सोलन के किसान बेहद खुश थे।  टमाटर लाल सोना बन कर किसानों को मालामाल कर रहा था। क्योंकि उनकी उम्मीद से अधिक मूल्य उन्हें मंडी में मिल रहा था।  25 किलो टमाटर की क्रेट  1200 रूपये तक मंडी में बिक रही थी।

टमाटर के दामों में अचानक से गिरावट

लेकिन अचानक से टमाटर के दामों में अचानक से गिरावट आई कि अब किसानों के साथ साथ दुकानदार भी बेहद हताश और निराश नज़र आ रहे है। टमाटर के मूल्यों में कई गुणा गिरावट दर्ज की गई है। सोलन बाज़ार की अर्थव्यवस्था टमाटर पर टिकी है क्योंकि टमाटर सोलन  की कैश क्रॉप है।किसान की जब जेब भरती है तो बाज़ारों में ग्राहकों की रौनक आती  है।  अन्यथा बाज़ार में मंदा छा  जाता है।

जतिन साहनी ने किसानों के प्रति चिंता जाहिर

सोलन सब्जी के व्यवसायी जतिन साहनी ने किसानों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि टमाटर के दामों में करीबन दस गुणा गिरावट आई है। जिसकी वजह से लगता है कि सब्जी मंडी में कुछ दिनों बाद टमाटर का कोई खरीददार भी नहीं मिलेगा। जिसका असर सोलन के बाज़ार पर भी पड़ेगा और सोलन में मंदी की लहर भी देखी जा सकती है।  उन्होंने कहा कि अगर सब्जी मंडी में किसानों को यही दाम मिलेंगे तो  उनका खर्चा भी निकल नहीं पाएगा और किसानों को बेहद हानि उठानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *