कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों की आमने -सामने ट*क्कर

कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन पर दो कारों के बीच आमने -सामने टक्कर हो गई। हादसा फोरलेन की प्रथम टनल कैंचीमोड़ के दूसरे छोर पर स्थित मेहला फ्लाइओवर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक दम्पत्ति स्विफ्ट कार में सवार होकर लुधियाना से घुमारवी के लिए जा रहे थे तो एक टैक्सी सवारी को मंडी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट छोड़ने जा रही थी कि दोनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार महिला घायल हुई है जिसे उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से कोठीपुरा स्थित एम्स ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *