सेंटमैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली मे सिस्टर अलमा व स्व. इदू सिंगला इंटर स्कुल बास्केटबॉल मैमोरियल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश एचपीएसआईडीसी व सिविल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने बतौर मु्ख्यअतिॆथि शिरकत करके किया . जबकि कसौली केन्ट के मनोनित सदस्य राजकुमार सिंगला व सैन्टमेरी कानवेट स्कुल के सेवानिवृत स्पोटर्स अधिकारी माईकल जेम्स व सेन्टमेरी स्कूल कसौली की प्राधानाचार्य सिस्टर टैस्वीन विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रही .
मैच के शुभारम्भ पर मुख्यअतिथि गोयल ने खिलाडियों का परिचय लिया . उन्होने कहा की वह सबसे पहले प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देता हुं . उन्होने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की प्रत्येक टीम अपनी विपरित टीम को हराने के लिए एकजुट होना पड़ता है . उसी तरह समाज मे फेल रहे नशे को हराने के लिए पुरी टीम को एकजुट होना पड़ेगा . आजकल बच्चो को स्पोर्टस मे भाग लेना अनिवार्य होना चाहिए , जिससे हर स्कूली बच्चें को झुकाव खेलो की तरफ हो ताकि नशे की और उसका ध्यान ना जाए .
हिमाचल प्रदेश मे अच्छे खिलाडी अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है . आने वाले समय मे प्रदेश का नाम आप खिलाड़ी भी रोशन कर सकते है . सिस्टर टैस्विन ने बताया की इस प्रतियोगिता मे 16 टीमो के 192 खिलाडी भाग ले रहे है .
पहले दिन के मुकाबलो मे सेंटमैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली ने सेन्ट लुक्स स्कूल सोलन को मात दी, जबकि उदघाटन मैंच मे सैन्टमेरी स्कूल कसौली की टीम ने सेंटमैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली की वेटरन टीम को मात दी I जबकि लड़कियों के मुकाबलो मे डीपीएस सोलन व सेन्ट लुक्स सोलन के बीच खेला गया इस मैच मे सेन्ट लुक्स सोलन ने डीपीएस को 24-41से हराया I लडकीयो के एक अन्य मैंच मे पाईनग्रोव व सेन्टमेरी कसौली के बीच खेला गया इस मैंच मे पाईन ग्रोव ने सेन्टमेरी को 34-9 से मात दी I
लड़कों के मुकाबले मे धर्मपुर स्कूल व सेन्ट लुक्स सोलन के बीच खेला गया । इस मैच मे सेन्ट लुक्स सोलन ने धर्मपुर स्कुल को 15-39 से मात दी I इस मौके पर सिस्टर सीमा,नवनीत गोडियाल,पियुष सिंगला,बिम्नी चड्डा,देवेन्द्र गुप्ता ,रोटरी कल्ब कसौली व इन्नर वील कल्ब कसौली के सदस्य मौजुद रहे I
