धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्रीय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियन शिप में सिल्वर पदक जीता । जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मोगू ने बताया कि धर्मशाला स्कूल की इन छात्राओं ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रिय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप जिसमें भारत व नेपाल की टीमें मौजूद थी, उसमे इन दोनों बहनों मालवी व मानवी के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया है जो की हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
यही नहीं इससे पहले भी इन दोनों बहनों ने कई मेडल जीतकर स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इससे समाज को यह संदेश जाता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है एवम लड़कियों को इस क्षेत्र में आगे बड़ने के लिए हमे और प्रोत्साहन देना चाहिए। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब इसके बाद मालवी चौहान फ्रांस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पेराओलंपिक में अपना दमखम दिखाने वाली है ।
