‘Toy Train’ के नये स्वरूप का ट्रायल जल्द होगा शुरू

'Toy Train'

कालका-शिमला रेल लाइन पर चलने वाली ‘Toy Train’ के स्वरूप को बदलने की तैयारी अब पूरी हो चुकी है | अब जल्द ही सैलानियों को ‘Toy Train’ का नया सवरूप देखने को मिलेगा | दरअसल कालका-शिमला रेल लाइन पर अब जल्द ही पैनोरमिक कोच चलेंगे। इसके लिए चार पैनोरमिक कोच कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं। शनिवार को यहां पर दो कोच पहुंचे जबकि दो कोच पहले यहां पर पहुंचे थे और अगले आठ-दस दिनो के भीतर इनका ट्रायल शुरू हो जाएगा । यह कोच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में तैयार किए गए हैं। जो दो कोच शनिवार को कालका पहुंचे हैं, उनमें एक नॉन एसी चेयरकार व दूसरा पावर कार कम लगेज वैन शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 12 सीटें व नार्मल चेयर कार में 24 सीटें बनाई गई हैं। इसी तरह नान ऐसी चेयर कार में 30 सीटें व चौथे कोच में पावर कार कम लगेज बेन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *