टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हुआ है | जिसमें रुबीना को सिर और पीठ के निचले हिस्से में हल्की चोटें आई है | इस बात की जानकारी खुद रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दुर्घटनाग्रस्त हुई दो कार की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की कार का एक्सीडेंट हो गया है,
जिसके बाद अभिनव उनको को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले गए। अभिनव ने ट्वीट में यह भी बताया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं। रूबीना दिलैक की गाड़ी को एक ट्रक ने हिट किया है, जिसने ट्रैफिक लाइट को जंप कर दिया था।
बता दे कि रुबीना शिमला के चौपाल की रहने वाली है | रुबीना के पिता गोपाल दिलैक ने बताया कि अभी अभी उन्होंने बेटी रुबीना दिलैक से बात की है । भगवान की कृपा है कि अब वह खतरे से बाहर है। उन्होंने बेटी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
