सुशांत सिंह राजपूत ने किया था आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा

आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत ने किया था इस दुनिया को अलविदा

14 जून का वो दिन जो सुशांत सिंह राजपूत का फैन शायद कभी भूल नहीं पाएगा | न सिर्फ फैंस लेकिन सुशांत के परिवार के लिए भी आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह होगा। क्योंकि आज ही के दिन ठीक 3 साल पहले बॉलीवुड जगत से ऐसी खबर आई थी जिसने सबको मायूस कर दिया था.

उनके कमरे से बरामद हुई उनकी बॉडी

वो संडे की दोपहर थी। तारीख थी 14 जून 2020। खबर आई कि मुंबई के बांद्रा वेस्ट में किसी बड़े एक्टर की ला*श मिली है। ला*श खुद एक्टर के कमरे से बरामद हुई थी। ये बॉलीवुड के चमकते सितारे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ला*श थी। मुंबई पुलिस ने इसे सु*साइड बताया, एक्टर के घरवालों ने म*र्डर। और आज भी क्लियर नहीं हो पाया की असल में म*र्डर था या सु*साइड |

बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी तक नहीं उभर पाए पिता

तीन साल बीत गए लेकिन आज भी जवान बेटे की मौत से सुशांत के पिता kk सिंह उभर नहीं पाए है और आज भी न्याय की उम्मीद में दिन काट रहे है. और सिर्फ पिता ही नहीं चारों बहने भी सुशांत के लिए न्याय की उम्मीद लगाए बैठे है. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने भाई को याद किया है.

सुशांत ने अपने करियर की शुरुवात टीवी से की थी. जिसमें उन्हें खूब प्यार मिला. उनका पहला सीरियल था ‘किस देश में है मेरा दिल’ जो साल 2008 में आया था. उसके बाद पवित्र रिश्ता में लीड रोल में नज़र आये. जहाँ उनकी मुलाकात हुई अंकिता लोखंडे से. जो बाद में उनकी गिर्ल्फ्रेंड भी बनी। लेकिन कुछ सालो बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *