मंडी शहर में डंगा ढहने से टूटा सड़क का एक बड़ा हिस्सा

मंडी शहर में डंगा ढहने से टूटा सड़क का एक बड़ा हिस्सा

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/819899946416037

मंडी शहर के स्कूल बाजार में डंगा ढह जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह डंगा बीती रात करीब ढाई बजे ढहा है। इसमें एक रोड़ रोलर और यहां जारी निर्माण कार्य को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बाजार में निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके लिए सड़क के साथ लगते डंगे के नीचे खुदाई की गई थी। वहीं, इन दिनों शहर की सड़कों पर पैचवर्क का कार्य भी चला हुआ है।

रात को पैचवर्क का कार्य समाप्त करने के बाद ठेकेदार ने उसी डंगे के उपर रोड़ रोलर खड़ा कर दिया, जिसके नीचे खुदाई की हुई थी। यह डंगा रोड़ रोलर का भार नहीं सह पाया और जरा सी हलचल से जमींदोज हो गया। मल्टीप्लेक्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कर रही डीकेएस कंपनी के चेयरमैन दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन तैयार करके आज कंकरीट का काम करना था, लेकिन गलती से दूसरे ठेकेदार द्वारा उसी स्थान पर रोड़ रोलर खड़ा करने से यह हादसा हुआ है।

वहीं, रात को सड़क किनारे रोड़ रोलर खड़ा करने वाले ठेकेदार काशी राम का कहना है कि उसने खाली जगह देखकर रोड़ रोलर खड़ा किया था। यदि वहां ऐसी कोई बात थी तो बैरिकेटिंग की जानी चाहिए थी। हम शहर में पैचवर्क का कार्य कर रहे हैं और हमें रात को खुले स्थान पर रोड़ रोलर पार्क करने को कहा गया है।

वहीं, एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने बताया कि डंगा ढहने के और सड़क धंसने के क्या कारण रहे, इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। अभी मौके पर एकतरफा सड़क यातायात के लिए बहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *