हिमाचल में विकास कार्यों पर केंद्र की स्वीकृति- मुख्यमंत्री

हिमाचल में विकास कार्यों पर केंद्र की स्वीकृति- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया। नई लॉंच की गई वेबसाइट का उद्देश्य नर्सों को सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्राथमिक पंजीकरण, पंजीकरण का नवीनीकरण, एनओसी जारी करना, अतिरिक्त योग्यता अद्यतन, विदेशी सत्यापन इत्यादि की सुविधाएं उन्हें घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकेगी | इसके अतिरिक्त, यह पोर्टल पंजीकरण के ऑनलाइन माइग्रेशन और हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन भूमि प्रत्यावर्तन (डायवर्सन) के प्रस्तावों की प्रक्रिया तीव्र की गई है, ताकि विकास कार्यों का निर्माण आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त शीघ्र शुरू किया जा सके। कार्यों के समयबद्ध पूर्ण होने से राजस्व में बचत के साथ ही प्रदेश की जनता को इनका समुचित लाभ सुनिश्चित होता है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष एवं संत ग्रुप के अध्यक्ष रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई थे। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने में रूप सिंह धूमल का योगदान अतुलनीय है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *