शिमला चुनावों में भगवा लहराने वाला है हो गया दावा?

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/178310461792371

शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने 31 वार्डों में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिये है, और अब भाजपा वार्ड कार्यालय खोल रही है | रविवार को जाखू वार्ड में भाजपा उम्मीदवार राजन के कार्यालय का विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उद्घाटन किया । इस दौरान विपिन सिंह परमार ने भाजपा उम्मीदवार राजन को बधाई दी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने का कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा काफी कम वोटों के अंतर से हारी है और पिछले 4 महीने में वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है । प्रदेश के लोग पश्चाताप कर रहे हैं लोगों के जहन में सब बातें हैं भाजपा नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी और शिमला में फिर से भाजपा के  ही मेयर और डिप्टी मेयर बनेगे ओर  जो पूर्व में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे लेकर जाएंगे।

वहीं विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनावों के लिए लाई जा रही  10 गारंटियों को लेकर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस में गारंटिया दी थी लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी गारंटी पर कोई काम नहीं हुआ है।

महिलाओं को पंद्रह सौ प्रतिमा देने की बात कही गई थी लेकिन सभी महिलाओं को ना देकर केवल उन महिलाओं को ही 1500 दिए जा रहा है जिन्हें पहले से ही पेंशन मिल रही थी इसके अलावा किसानों से 2 किलो गोबर खरीदने और दूध खरीदने का वादा भी किया था इसको लेकर भी कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *