https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/939242554091620
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल को आखिरकार लंबे समय के बाद रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है । अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वही, सीपीएस सुंदर ठाकुर ने ढालपुर अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां पर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सुंदर ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा था। लेकिन अब वह पद भर गया है। वही यहां पर अल्ट्रासाउंड की आधुनिक दो मशीनें भी स्थापित की गई है। इसके अलावा अन्य मशीनों को खरीदने के लिए भी जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा।
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि जहां पूर्व में आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की कमी रहती थी, वहां अब धीरे धीरे सभी डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दो-दो रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तथा बीमारों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए अब निजी चिकित्सा संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। आगे उन्होने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले समय में आधुनिक तकनीक वाली अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि इस सुविधा से जनता को लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में दाखिल मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने के साथ साथ अस्पताल परिसर में ही रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के लिए व्यवस्था की जाएगी तथा डे -केयर सेंटर को भी ढालपुर में बनाया जाएगा।
