जिला चंबा के सलूणी पुलिस चौकी अधीन गांव थरोली में घटित मनोहर नामक युवक के निर्मल ह*त्याकां*ड को लेकर पुलिस थाना किहार समक्ष पीड़ित परिवार सहित स्थानीय लोगों ने डलहौजी विस क्षेत्र विधायक DS ठाकुर व चुराह विस क्षेत्र विधायक डॉ. हंसराज की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर SDPO सलूणी रमनकांत ठाकुर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ताकि कोई अप्रिय घटना या महौल बिगड़ने पर उस पर वक्त रहते नियंत्रण पाया जा सकें।
गौर हो कि मनोहर निर्मल ह*त्याकां*ड को लेकर घटना के नौवें दिन स्थानीय लोगों ने भाजपा नेताओं के मौजूदगी में धरना प्रदर्शन कर किहार-चंबा मुख्य मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखने सहित सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि ह*त्याकां*ड के 9 दिन गुजर जाने के पश्चात भी पुलिस ने ह*त्या में शामिल आरोपी परिवार के सभी सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
वहीं मौके पर मौजूद डलहौजी विस क्षेत्र विधायक डीएस ठाकुर व चुराह विस क्षेत्र विधायक डॉ. हंसराज ने गुस्साई भीड़ को समझाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक वह परिवार के संग है। स्थानीय लोगों की मांग का जवाब देते हुए कहा कि इस दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बातचीत करने सहित पुलिस के प्रदेश व जिला के आला अधिकारियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आरोपी परिवार के ख्रिलाफ जो संज्ञान हुआ है उससे इस मामले की ओर भी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे परिवार को ह*त्या करने व साजिश रचने के तहत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया जाए।
