राजधानी शिमला के ऑकलैंड टनल के समीप शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो गुटों में मा*रपी*ट का मामला सामने आया है | इस मा*रपी*ट में दो लोगों को चो*टें आई है वहीँ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो टैक्सी चालक कि बीते कल आपस में कहासुनी हुई थी, उसी को लेकर आज दोनों टैक्सी गुट आपस में भि*ड़ गए | इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए हैं | वहीँ मामले को बढ़ते हुए देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस व क्यूआरटी पुलिस मौके पर तैनात है | ऑकलैंड टेलर के समीप माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है| स्थानीय लोग नारेबाजी कर मांग कर रहे हैं कि स्थानीय लोगों को यहाँ टैक्सी चलाने दी जानी चाहिए, जबकि बाहरी लोग यहां आकर टैक्सी चला रहे हैं | बताया जा रहा है कि दो अलग टैक्सी यूनियन की आपस में कहासुनी के बाद बात मा*रपी*ट तक पहुंच गई | जिसमें 2 लोगों को हल्की चो*टें आई है, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।
स्थानीय टैक्सी यूनियन का आरोप है कि सिरमौर टैक्सी यूनियन यहाँ आकर टैक्सी चला रही है जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर पहले दोनों टैक्सी यूनियन में आपस में हल्की बहस हुई लेकिन यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट जमकर मा*रपी*ट करने लगे। इस दौरान गाड़ियों के शीशे भी प*त्थर मार कर तो*ड़े गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने क्यूआरटी को बुलाया और मोर्चा संभाला। लेकिन स्थानीय लोग नारेबाजी करते रहे।। गौरतलब है की बीते साल भी ओल्ड बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप टैक्सी यूनियन में मारपीट का मामला सामने आ चुका है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिमला में दो गुटों में मा*रपी*ट, जमकर नारेबाजी, तोड़े गाड़ियों के शीशे
