मानूसन की शुरुआत के साथ ही मच्छरों से उत्पन्न होने वाली बीमारियां भी पैर पसारना शुरु कर देती हैं। जिसकी मुख्य वजह होती है गंदगी। जिसमें मच्छर पनपकर अपने डंक से लोगों को बीमारियां परोसते हैं। कई शहरों में इस समय डेंगू और मलेरिया धीरे-धीरे पनप रहा है। शिमला शहर के अस्पतालों में भी मलेरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। जहां पानी कई दिनों तक भरा रहता है।
डेंगू संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो शिशुओं, छोटे बच्चों और वयस्कों को प्रभावित करती है, जिसके लक्षण हल्के बुखार से लेकर बहुत तेज़ बुखार तक हो सकते हैं, साथ ही सिर में तेज़ दर्द, आँखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और दाने भी हो सकते हैं। इसी दौरान शिमला जिले के रामपुर में एक सप्ताह से आ रहें डेंगू के मामलों को लेकर गाँव और ज़िला स्तर के शासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
जानिए डेंगू के कितने मामले सामने आये
BMO. डा. आरके धमोडा. नेगी ने बताया कि रामपुर के खनेरी अस्पताल में डेंगू के 9 मामले आ चुके है। जबकि इस मामले में प्रारम्भिक तौर से डेंगू के मामले हो सकते है।
भरे पानी की नालियों में पनप रहे मच्छर
बाजार में सैनेटाइज का कार्य शुरू हो गया है। शहर की नालियां व रूका हुआ पानी डेंगू के मच्छर गंदे नाली या डैम में नहीं पनपते बल्कि साफ-सुथरे पानी में भी पनपने लगगे हैं. इसलिए पानी को ना होने दे उसे तुरंत साफ करें। इसीलिए शहर की नालियों को साफ करना जरूरी हो गया है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर्स की मदद ली जा सकती है। जल शक्ति विभाग को भी ये निर्देश दिए गए है कि वे अपनी सप्लाई वाली पाईपों को चेक करें कि कहीं लीकेज तो नहीं है।
अस्पतालों में बढ़ी डेंगू संक्रमित बीमार मरीजों की संख्या
बरसात की शुरुआत होते ही शहर में मच्छरों का आतंक बढऩे लगा है। मच्छरों को पनपने के लिए भी शहर में जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। गली-चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गर्मी, उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छरों को पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है। जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया,वायरल बुखार आदि शामिल हैं। जो अक्सर इन दिनों चिंता का विषय बने रहते हैं।
