लोनोवो ने लीजन सीरीज के लैपटॉप के बाद अब लेवोनो लीजन सीरीज में अब टैब भी लॉन्च कर दिया है जिसको लेनोवो ने Lenovo Legion Y700 2024 नाम दिया है कंपनी ने इस टैब को अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए मार्च में पेश कर दिया था और कहना है की लीजन Y700 भारत का पहला गेमिंग टेबलेट होगा | आईये जानते है टैब के स्पेसिफिकेशन और प्राइस के बारे में
Lenovo Legion Y700 Design and Build Quality
इस टैब डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो ये स्ट्रोम ग्रे कलर में मेटालिक फिनिश आता है । इस टैब की लम्बाई 208.54 मिली मीटर, चौड़ाई 129.46 मिली मीटर और 7.6 मिली मीटर मोटा है । इस टैब में आपको 8.8″ QHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो की 2560 x 1600 पिक्सेल रेसोलुशन के साथ आता है । ये टैब काफी हल्का है जिसका वजन केवल 350 ग्राम है यह एक गेमिंग टैब है तो आप इस टैब पर आसानी से गेम खेल सकते है |
Legion Y700 Display and Performance
इस टैब में 8.8 इंच का Lenovo PureSight गेमिंग डिस्प्ले QHD+ 2560 x 1600 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस डिस्प्ले को खासतौर पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 10-पॉइंट और 144Hz का टच सैंपल रेटिंग है। सामान्य उपयोग में यह 244Hz पर काम करता है, जिससे लेटेंसी में 17% की कमी होती है। यह डिस्प्ले आपको एंड्रॉइड बेस्ड गेम्स में तेज़ और सटीक रिस्पॉन्स टाइम देगा जोकी प्रतियोगी गेमिंग के लिए ज़रूरी है।
Features and Performance
लेनोवो अपने इमर्सिव ड्यूल-स्पीकर से लेकर ड्यूल x-एक्सिस हैप्टिक्स तक, Lenovo Legion Tab आपके गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। यह आपके गेमिंग बैटल स्टेशन के लिए एक आदर्श साथी है, जिसे आप Lenovo Freestyle ऐप के जरिए अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करके कंटेंट शेयरिंग और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Lenovo Legion मॉनिटर्स और एक्सेसरीज के साथ भी आसानी से इंटीग्रेट हो जाता है।
लेनोवो लीजन Y700 परफॉरमेंस के मामले में एक पावर हाउस है जिसमे Qualcomm का SM8475P Snapdragon 8+ Gen 1प्रोसेसर दिया गया है जो 4 nm आर्किटेक्चर पर आधारित है इसमें आपको LPDDR5x 12 GB RAM और UFS 3.1 256 GB का स्टोरेज मिलता है जिसे आप 1 TB तक बढ़ा सकते है इस कॉन्फ़िगरेशन के कारण, यह टैब मल्टीटास्किंग, ऐप्स के बीच स्विचिंग, और हाई-एंड गेमिंग में बेहद सक्षम है। गेमिंग के दौरान, Adreno 730 GPU से इसके ग्राफिक्स को स्मूद और लैग-फ्री बनाता है, जिससे गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।
इसमें बेहतर थर्मल्स के लिए आपको Legion Cold-Front: Vapor, दिया गया है जो एक मल्टीलेयर कंपोजिट थर्मल सिस्टम है, जो Tab को बेहतर कूलिंग और थर्मल एफिशिएंसी को ऑप्टिमाइज़ करता है। इस revolutionary वेपर चैंबर के साथ, आपका Tab लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रख सकता है और अधिकतम FPS का अनुभव प्रदान करता है।
Battery and Camera
इस टैब में आपको 6550 mAh का Li-ion Polymer बैटरी मिलती है जोकी आपको 12 घंटे तक की अच्छाखासी बैटरी लाइफ देता है जिसमे आप गेमिंग और अपने रोज़मर्रा के कामों आपकी मदद करेंगा और जब बैटरी खत्म हो जाए तो उसके लिए Quick Charge 3.0 का सपोर्ट दिया गया है जिससे आपका डिवाइस काम समय में फिर से आपके लिए तैयार हो जाता है बायपास चार्जिंग सुविधा से आप टैबलेट को सीधे पावर कर सकते हैं, बिना ज्यादा गर्मी उत्पन्न किए, ताकि आप इंटेंस गेमिंग सेशन के दौरान भी कूल बने रहें।
ये टैब ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है इसमें मुख्य कैमरा 13 मेगा पिक्सेल और डिजटल ज़ूम के साथ मिलता है और 2 मेगा पिक्सेल का मैक्रो कैमरा मिलता है जो छोटे ऑब्जेक्ट्स के नज़दीक से भी बेहतरीन डिटेल्स कैप्चर करता है। साथ ही सेल्फी के लिए आपको 8 मेगा पिक्सेल फ्रंट कैमरा मिलता है
Ports and Connectivity
पोर्ट्स और कनेक्टिविटी में आपको Ultra Rapid WiFi 6E वायरलेस तकनीक आपके गेमिंग अनुभव को लैग-फ्री बनाती है। टैब में आपको एक USB Type C 3.1 Gen-2 मिलता है और साथ ही एक Display Port 1.4, जोकि ऑडियो आउटपुट, चार्जिंग और अन्य कार्यों का समर्थन करते हैं, जिससे यह आपके गेमिंग उपकरणों के लिए एक वर्सटाइल हब बन जाता है। साथ ही एक समर्पित SD कार्ड स्लॉट आपकी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाता है। Bluetooth 5.3 आपको सात डिवाइसीस तक के लिए सुरक्षित कनेक्शन की सुविधा देता है।
Lenovo Legion Y700 Price in India
Lenovo Legion Y700 की भारत में शुरुआती कीमत ₹29,990 रखी गई है
निष्कर्ष
Lenovo Legion Y700 Gaming Tablet की कीमत और फीचर्स को देखते हुए, यह डिवाइस गेमिंग के शौकीनों के लिए एक पावरफुल और किफायती ऑप्शन है। इसमें दी गई उच्च स्तर की तकनीक, जैसे WiFi 6E, Legion ColdFront, और क्विक चार्ज सपोर्ट, इसे एक प्रीमियम गेमिंग अनुभव प्रदान करने वाला डिवाइस बनाते हैं। इसके साथ ही, इसका विस्तारित बैटरी बैकअप और मल्टी-फंक्शनल पोर्ट्स इसे एक ऑल-इन-वन गेमिंग टूल के रूप में स्थापित करते हैं।
