शुलिनी मेले के लिए सोलन में ट्रैफिक प्लान तैयार, मॉल रोड रहेगा बंद

ट्रैफिक प्लान तैयार

23 जून से 25 जून तक सोलन में राज्यस्तरीय शुलिनी मेला आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है | इस दौरान किस तरह से ट्रैफिक व्यवस्था सोलन शहर में रहने वाली है इसको लेकर भी सोलन पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। इस साल पहले की भांति मॉल रोड़ पूरी तरह से बंद रहेगा वहीं इस बार राजगढ़ से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को शामती बायपास से होकर भेजा जाएगा।

डीएसपी ट्रैफिक सोलन भीष्म सिंह ठाकुर ने कहा कि राजगढ़ से जो भी वाहन सोलन के लिए आएंगे उन्हें कोटलानाला से वापस किया जाएगा,मेले के पहले और दूसरे दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मॉल रोड़ पूरी तरह से बंद रहेगा सिर्फ आपातकालीन वाहनों के लिए मॉल रोड खुला रहेगा, वहीं मेले के अंतिम दिन 25 जून को मॉल सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक बंद रहेगा इसको लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी काफी मात्रा में शहर में तैनात होंगे, वही शिमला से सोलन की तरफ आने वाली बसें पहले की तरह अंबुशा होटल के पास रोकी जाएगी, वहीं जो छोटी गाड़ियां हैं उन्हें सिटी चौकी सोलन तक आने दिया जाएगा | जहां से जौनाजी रोड़ के लिए गाड़ी आ जा सकती है ।सोलन पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि मेले के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो उसके लिए पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *