हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिसको लेकर भाजपा के नेताओं ने मिशन रिपीट के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में ‘LED रथयात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी। इसी के साथ प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत होगी। भाजपा नेता सभी संसदीय क्षेत्रों से सभी प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी तय की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज संसदीय क्षेत्र शिमला में ओक ओवर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, तो वहीं केंद्र मंत्री स्मृति ईरानी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद संसदीय क्षेत्र मंडी के SJVNL ग्राउंड दत्तनगर रामपुर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और मंत्री राजेंद्र गर्ग हमीरपुर संसदीय के गांधी चौक हमीरपुर से प्रचार वाहन को फ्लैग ऑफ करेंगे। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा, मंत्री राकेश पठानिया, सांसद कृष्ण कपूर और सांसद इंदु गोस्वामी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नूरपुर से प्रचार वाहन को फ्लैग ऑफ करेंगे। इस दौरान भाजपा की जन कल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य होगा और चुनाव प्रचार के अभियान को गति मिलेगी।
