खड़ामुख होली मार्ग लैंडस्लाइड होने के चलते बंद

खड़ामुख होली मार्ग पर दोपहर 12:00 बजे लैंडस्लाइड होने के चलते खड़ा मुख होली मार्ग बंद हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह भारी लैंडस्लाइड हुआ उस वक्त सड़क पर वाहन व आदमी नहीं जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार हाल में ही हुई भारी बारिश के कारण यहां पर परियोजना द्वारा अतिरिक्त सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिस वक्त यह लैंडस्लाइड हुआ उस वक्त वहां पर तैनात लोगों ने हल्के पत्थर गिरने पर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों और लोगों को बीच में ही रोक लिया था वरना यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

लैंडस्लाइड के चलते खड़ा मुख होली मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। लैंडस्लाइड होने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। हालांकि रोड खोलने को लेकर परियोजना की मशीनरी पहुंच गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रोड बहाल हो जाएगा। बहरहाल पिछले कई दिनों से पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर खड़ा मुख होली राज्य मार्ग सहित कई मार्गों पर लगातार लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *