बेटे को बेच दिया बंगाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल हुआ कुछ यूँ है कि माँ बाप ने अपने 8 महीने के बेटे को बेच दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस वजह से इतने मासूम बेटे को बेचा गया? क्या माँ बाप ने बच्चे को किसी दूसरे दम्पति को दे दिया? लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. वजह जान कर आप भी हैरान हो जायेंगे। दरअसल माँ बाप ने अपने मासूम बच्चे को iPhone लेने के लिए बेचा है। सुन कर हैरानी जरूर हो रही होगी। लेकिन यह सच है. बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक दंपती ने कथित रूप से आईफोन खरीदने के लिए अपना बच्चा बेच दिया.
आईफोन अब सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं रहा है, आईफोन अब स्टेटस का सिंबल बन गया है. कई लोगों के लिए आप तभी कूल हैं जब आपके पास आईफोन हो.
मामला नॉर्थ 24 परगना जिले के गांधीनगर इलाके का बताया गया है. यहां रहने वाले आरोपी दंपती का एक आठ महीने का बेटा है. उन पर उसे दो लाख रुपये में बेच देने का आरोप है. ये भी आरोप है कि बच्चा बेचने के बाद पति-पत्नी ने मिलकर ‘आईफोन खरीदा’ और बचे हुए पैसों से दीघा और मंदारमणि ‘घूमने’ गए. लेकिन उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि दोनों पति-पत्नी ने बच्चे को बेचा. लेकिन इसकी वजह हैरान करने वाली थी. आरोपी ने बताया कि उन्होंने इन पैसों से आईफोन खरीदा, कई इलाकों में घूमने गए और इंस्टाग्राम रील्स भी बनाईं.
