Bharmour आप इस वीडियो में अच्छे से देख सकते है की किस तरह एक मरीज को पीठ पर उठाकर 6 से सात किलोमीटर पैदल चलने के बाद एंबुलेंस मिलती है, पिछले दो दशकों से पंचायत के लोग मांग कर रहे है कि पलानी नाले पुल का निर्माण किया जाए लेकिन आज तक उस पुल का निर्माण नही हो पाया जिसकी वजह से आज ऐसे हालात देखने को मिल रहे है ,कई नेता आए कई नेता चले गए लेकिन इस पुल का निर्माण आज तक नही हो पाया जब चुनावों का समय होता है तो आ जाते है वोट मांगने और लोगों से भी बोल जाते की हम आपका पुल बनाकर देंगे लेकिन फिर पांच साल तक कोई बात नही पूछता हमारी पंचायत के साथ ऐसे व्यवहार किया जा रहा है जैसे यहां लोग नही जानवर रहते है , वो चाहे साशन हो या प्रशासन हो है क्षेत्र में हमारी पंचायत की अनदेखी की जा रही रही है अगर कल को कोई दुर्घटना घटती है तो उसका कोन जिम्मेदार होगा इससे पहले भी इसी पलानी पुल में तीन गाडियां दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की जानें गई है , अगर साशान और प्रशाशन ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में ग्राम पंचायत के लोग शाशन और प्रशासन के खिलाफ तीव्र आन्दोलन करेंगे जिसके जिम्मेदार वो खुद होंगे
सुविधाओं से कई किलोमीटर दूर भरमौर का यह गांव
