आज 28 जुलाई को साउथ के सुपरस्टार धनुष के जन्मदिन पर ‘कैप्टन मिलर’ फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया है। दरअसल धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।अरुण माथेस्वरण के डायरेक्शन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म आजादी से पहले की कहानी दिखाती है। आज धनुष अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में उनके जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीज़र जारी किया है।
यह बर्थडे पर धनुष के फैंस के लिए गिफ्ट है। टीजर में उड़ते ट्रक, बंदूकें और धांसू एक्शन के साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा का मिक्सचर है। जो फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।
बताया जा रहा है कि धनुष डबल रोल में दिखेंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व युग, 1930 के दशक की बैकग्राउंड पर आधारित है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह पैन इंडिया फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म 15 दिसबंर से थिएटर्स में रीलीज़ होगी।
बताते चलें कि टीजर की शुरुआत में धनुष के लिए बर्थडे विश, फिर कुछ वॉन्टेड के पोस्टर दिखते हैं। इसके बाद जब धनुष की टीजर में एंट्री होती है, तो वहां ट्विस्ट दिखता है। हाथ में बंदूक, लंबे बालों का जूड़ा और बनियान के साथ ट्राउजर पहने धनुष नजर आते हैं। फिल्म में धनुष के साथ शिवराजकुमार, संदीप किशन और प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं।
