क्या किरतपुर नेरचौक फोरलेन को खोलने की हो रही है तैयारी ?

किरतपुर नेरचौक फोरलेन जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सकता है। दरअसल पहले फोरलेन के निर्माण फिर बरसात के चलते फोरलेन को कैंची मोड़ से जकातखाना तक पिछले दो माह से बंद किया गया है। लेकिन अब यह फोरलेन जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सकता है। बता दे कि फोरलेन को खोलने को लेकर परियोजना निदेशक ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। अब एनएचएआई की एक्सपर्ट कमेटी जल्द फोरलेन का निरीक्षण करेगी, कि फोरलेन वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित है या नहीं। इसके बाद ही फोरलेन खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दे कि बरसात के कारण फोरलेन को कुछ जगह थोड़ा बहुत नुकसान है, जिसकी मरम्मत के लिए थोड़ा ही समय लगेगा। बरसात से फोरलेन को जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेने के लिए एनएचएआई ने कमेटी का गठन किया है। इसमें एनएचएआई के सेवानिवृत बोर्ड सदस्य भी शामिल होंगे। यह कमेटी मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान का जायजा लेगी। टीम के हिमाचल आने की पुष्टि भी हो गई है। हालांकि अभी तक टीम के हिमाचल आने का समय निर्धारित नहीं हुआ है। जब टीम मंडी और कुल्लू में नुकसान का जायजा लेगी, उसी दौरान कैंची मोड़ से किरतपुर तक के फोरलेन का निरीक्षण भी करेगी। वहीं अगर एक्सपर्ट कमेटी को सब सही लगा तो उम्मीद है कि अगस्त के बाद किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को यातायात के लिए पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *