https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/171202059122849
बिलासपुर में पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन मुद्दे को लेकर शहीद स्मारक से डीसी ऑफिस कार्यालय परिसर तक केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना–प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की l इस दौरान पूर्व सैनिकों ने डीसी बिलासपुर आदिब हुसैन सादिक क़े माध्यम से रक्षा मंत्री प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को उनकी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के प्रति ज्ञापन भी सौंपा l इससे पहले पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धाजलि प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में वन रैंक वन पेंशन को लागू करते समय उनके साथ धोखा किया है। वन रैंक वन पेंशन के तहत केंद्र सरकार ने एक सिपाही से लेकर आनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में भारी अंतर रखा गया है। ऐसा कर केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों में लड़ाई पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफसर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है। जिससे पूरे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराजगी है। जिसके चलते उन्होंने केंद्र सरकार से वन पेंशन वन रेंक पेंशन की विसगतियों को दूर करने की मांग की है । उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि केंद्र सरकार ने इन मांगों पर गौर नहीं किया तो केंद्र सरकार को इसका खामियाजा वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों में भुगतना होगा।
