गरामौडा टोल प्लाजा पर कम्पनी बदलने के साथ ही एक बार फिर संचालकों की मनमानी शुरू हो गई है।ट्रक चालकों का कहना है कि पहले जहां ट्रकों का टोल निर्धारित किया गया था तो अब नई कम्पनी ने इसे ट्रकों वजन के हिसाब से लेना शुरू कर दिया है।
ट्रक चालकों से अधिक वसूला शुल्क
इसके लिए बाकायदा टोल प्लाजा पर धर्म कांटे लगाए गए हैं और वजन के हिसाब से ट्रक चालकों से तय शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है। ट्रक चालकों का कहना है कि उनके ट्रक तय आर सी के वजन अनुरूप ही हैं लेकिन ओवरलोड के नाम पर उन्हें टोल कम्पनी द्वारा लूटा जा रहा है।
ट्रकों के वजन का नियम बनाकर उन्हें अधिक शुल्क
ट्रक चालक कहते हैं कि जब से नई टोल कम्पनी ने इस प्लाजा को लिया है तब से ही ट्रकों के वजन का नियम बनाकर उन्हें अधिक शुल्क देने को लेकर मजबूर किया जा रहा है। ट्रक चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व की ही तरह उनसे निर्धारित टोल नहीं लिया जाता है तो वह टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
