जेरख गाँव की नैंसी शर्मा एम्स में बनी नर्सिंग ऑफिसर

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/270040752129456

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत धारटटोह के जेरख गांव की निवासी नैंसी शर्मा का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स विजयपुर जम्मू में बतौर नर्सिंग ऑफिसर हुआ है l इस संदर्भ में नैंसी शर्मा के पिता रतन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार व  क्षेत्रवासियों को नैंसी शर्मा के नर्सिंग ऑफिसर बनने से बहुत प्रसन्नता हुई है l  नैंसी शर्मा बाल्यकाल से ही खेल-शिक्षा के  क्षेत्र में प्रतिभाशाली रही है l  नैंसी शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई से प्राप्त की है जबकि मैट्रिक देव आदर्श विद्यालय बैरी से  की है l नैंशी शर्मा ने जमा दो कि शिक्षा राजस्थान के कोटा में स्थित अरिहंत सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है इसके अलावा बीएससी नर्सिंग कॉल वैली इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग हरनोड़ा  से प्राप्त की है l

आपको बता दे कि नैंसी शर्मा ने वर्ष 2022 में नोरसेट की परीक्षा में भाग लिया था l इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में नैंसी  शर्मा ने  97.75  प्रतिशत अंक हासिल कर 525 वां रैंक प्राप्त किया है  l इससे पूर्व नैंसी शर्मा ने सुपर स्पेशलिटी मैक्स हॉस्पिटल मोहाली में 4 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की है | नैंसी शर्मा के पिता रतन लाल शर्मा शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के पद पर से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता पुष्पा शर्मा ग्रहणी महिला है l  नैंसी शर्मा की बड़ी बहन बीडीएस  डॉक्टर हैं जबकि छोटा भाई सौरव शर्मा मोहाली में सिस्टम इंजीनियर के पद पर कार्यरत है l नैंसी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व  गुरुजनों को दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *