Dead body of Chief Engineer Vimal Negi found in Bhakra Dam, was missing since March 10
BILASPUR : हिमाचल प्रदेश बिजली विभाग के महाप्रबंधक(general manager) विमल नेगी की डेड बॉडी भाखड़ा डैम(Bhakra Dam) में मिली है। वह 10 मार्च से लापता थे और पुलिस(police)उनकी तलाश में जुटी हुई थी। उनकी मौ*त की खबर से परिवार (family)और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस को मिला सुराग, पर्स हुआ बरामद
पुलिस को डैम (Dam) के पास विमल नेगी का पर्स मिला, जिसके आधार पर पहचान (Identification) की गई। बताया जा रहा है कि उनका श*व पानी में तैरता (floating) हुआ मिला। फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या था मामला?
विमल नेगी शिमला (shimla) में तैनात थे और 10 मार्च को अचानक लापता हो गए थे। उन्हें आखिरी बार (old busstand) के पास (cctv) में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने घुमारवीं के लिए टैक्सी (taxi) ली थी। वहां से वह भराड़ी-जाहू मार्ग की ओर जाते हुए देखे गए, लेकिन फिर उनका कोई सुराग नहीं मिला।
परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप
विमल नेगी की गुमशुदगी (missing) के बाद उनकी पत्नी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात (meeting) की थी और इस मामले की उच्च स्तरीय (high level) जांच की मांग की थी। परिवार ने 1 लाख रुपये का इनाम (prize) भी घोषित किया था, ताकि कोई सूचना (information) मिल सके।
विधानसभा में उठा मामला, किन्नौर में हुआ प्रदर्शन
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी इस मामले को विधानसभा में उठाया था और हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। किन्नौर में लोगों ने रोष प्रदर्शन किया था और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की थी।
अब आगे क्या?
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट (report) का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या है या हत्या,(suicide or murder)इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी
