हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एम्स हॉस्पिटल में दो दिवसीय कांफ्रेंस में जहां पर उतरी भारत से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं वहीं पर लगभग 20 विशेषज्ञों ने भी भाग लिया | एसोसिएशन ऑफ बायोकेमिस्ट्री ऑफ इंडिया के सौजन्य से 2 दिन का कॉन्फ्रेंस का आयोजन एम्स हॉस्पिटल में किया गया है इस कांफ्रेंस का थीम
बायोकेमिकल और मॉलिक्यूलर बेसिस आफ क्योंमीकूलर और नॉन क्योंमीकूलर डिसीज हैं |
इस कॉन्फ्रेंस में उत्तरी भारत से लगभग डेढ़ सौ के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया है जबकि 20 के करीब विशेषज्ञों ने इस चर्चा इसमें भाग लिया और आए हुए डेलिगेट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए |
इसके साथ इस मौके पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें युवा रिसर्च अपने अनुभवों को साझा किया
इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन के लिए प्री वर्कशॉप कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया | जिसमें डेढ़ सौ के करीब नर्सिंग स्टाफ को ब्लड सैंपल कैसे प्राप्त करने हैं, कैसे कलेक्ट करने हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई |
