पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से पकड़ा 17.32 चिट्टा

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/183356081204410

जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से चिट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। वीरवार को एस आई यू टीम शिवघाटी बनेर के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी कड़ी में मनाली जा रही पंजाब रोडवेज की बस को चैकिंग के लिए रोका गया।

बस में सवारियों की जब तलाशी ली जा रही थी तो एक युवक बस की सीट पर सोया पाया गया। जगाने पर सामने पुलिस को देखकर युवक घबरा गया जिसकी जब तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलीथिन में लिपटी वस्तु बरामद हुई। चैक करने पर यह वस्तु चिट्टा पाई गई। वजन करने पर यह 17.32 ग्राम पाया गया। आरोपी युवक की पहचान विक्की गांव गिउन तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि युवक के खिलाफ थाना स्वारघाट में एन डी पी एस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *