https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/240498481905693
बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता की बैहना जट्टा पंचायत के बैहड़ी दड़ौला की बेटी अंशु चंदेल ने पूरे प्रदेश में HAS में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । जिससे इनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटी शुरु से ही पढ़ाई में अव्वल थी और उन्होने बिना किसी टयूशन व कोचिंग के यह परीक्षा पास कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है तथा द्वितीय स्थान हासिल किया है। अंशु के पिता कुलदीप चंदेल बददी फायर विभाग में चालक के पद पर तैनात हैं, माता गृहिणी हैं तथा छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है |
माता ने बताया कि आज उनके जीवन में सबसे खुशी का दिन है जब उनकी बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हिमाचल प्रशासिक सेवा की परीक्षा पास की। उन्होने कहा कि हमारे लिए यह और ज्यादा गर्व है कि अंशु ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा आजतक हमारे परिवार व रिश्तेदारी में किसी ने भी ऐसी सफलता हासिल नहीं की है जिससे हर कोई खुशी के माहौल में शामिल हो रहा है जो बहुत ही बड़ी बात है। बता दे कि अंशु ने शुरुआत की पढ़ाई अपने गांव के ही निजी स्कूल में की तथा बहारवीं कक्षा घुमारवीं मिनर्वा स्कूल से करने के पश्चात बीएड और MSC शिमला विश्वविद्यालय से की है । उसके पश्चात घर पर ही तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया है।
अंशु बताती है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि एच ए एस की क्षेत्र में जाना है पर लॉकडाउन में जब घर पर ही थी तो उन्होंने निश्चय किया कि अब इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है और परीक्षा को पास करना है।
