मकान बहे, नदियों का दिखा रौद्र रूप 7 ज़िलों में स्कूल बंद, तीन ज़िलों में रेड अलर्ट जारी

मकान बहे, नदियों का दिखा रौद्र रूप 7 ज़िलों में स्कूल बंद, तीन ज़िलों में रेड अलर्ट जारी

Houses washed away, rivers showed their fierce form, schools closed in 7 districts, red alert issued in three districts

Kullu: हिमाचल प्रदेश में लगातार पिछले 3 दिनों से भारी बारिश हो रही है। ओल्ड मनाली से यह खबर आ रही है की आज सुबह 11 : 30 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। तेज बहाव के कारण नाला में तीन घर बह गए। भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का पानी का स्तर बड़ गया। आलू ग्राउंड और बाहंग में हाईवे तक पहुंच गया था। प्रशासन को जैसे यह सुचना मिली थी उन्होंने आलू ग्राउंड और बाहंग क्षेत्र को रात में ही खाली करवा दिया था। बीती रात बारिश के चलते मनाली के बाहंग में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें ब्यास नदी में बह गईं।

नदी और नाले उफान पर

बारिश के चलते ब्यास नदी और नाले उफान पर है। लगातार बारिश के चलते ब्यास नदी में तेज बहाव के कारण ग्रीन टैक्स बैरियर के पास सड़क बुरी तरह बर्बाद हो गई। जबकि बिंदु ढांक के पास मनाली-लेह नेशनल हाईवे का एक हिस्सा नदी में समा गया। प्रदेश में जगह-जगह लैंडस्लाइड से 685 सड़कें बंद हैं।

दो बिल्डिंग जमीन में धंसी

मंडी के बालीचौकी में देर रात जमीन धंस गई जिस कारण दो बिल्डिंग गिर गई। इन बिल्डिंग में 40 से ज्यादा दुकाने चल रही थी। प्रशासन को आशंका थी कि यह जमीन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी इसलिए उन्होंने ने दोनों बिल्डिंग को 5 दिन पहले ही खाली करवा दिया था ताकि कुछ ज्यादा नुकसान न हो।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी दी है कि चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में भी बारिश का रेड अलर्ट है। कुल्लू व मंडी में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल स्पीति जिलों में यलो अलर्ट है। इसे देखते हुए शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू में स्कूलों व कालेजों में आज छुट्टी कर दी गई है।

लाहौल स्पीति में बर्फबारी

लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में 24 अगस्त की रात से बर्फबारी जारी है। यहां आधा फीट से ज्यादा ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। सरकार और प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जाने से मना किया है और नदी नालों के आसपास ना जाने की सलाह दी है और लोगों से विनती की है कि आप सभी लोग जिस स्थान पर है वही रहे सुरक्षित रहे , अगर कुछ महत्वपूर्ण कार्य है तभी अपने घरो से बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *