Heavy rain alert in Himachal Pradesh till August 31, three national highways blocked, educational institutions also closed!
Shimla हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी तबाही मची हुई है और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांगड़ा, ऊना, चंबा में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है और भूस्खलन के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग NH सहित 625 सड़कें यातायात के लिए ठप्प हो गई हैं, जिसके कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आठ जिलों के शिक्षण संस्थानों को भारी बारिश के चलते आज बंद रखा गया है।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आज चंबा (Chamba) , कांगड़ा ( kangra) और मंडी (mandi) ,जबकि कल चंबा और कांगड़ा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की चेतावनी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय है। इसके चलते बिलासपुर (bilaspur) , चंबा, मंडी, सोलन (solan) और हमीरपुर (hamirpur) जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। 25 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 25 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए रेड अलर्ट, बिलासपुर और कुल्लू (kullu ) के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि शिमला (shimla) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अगस्त को चंबा और कांगड़ा के लिए रेड अलर्ट, मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर व हमीरपुर सहित अन्य जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश में हुआ नुकसान
बरसातों के कारण मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है। प्रदेश में बरसातों की वजह से अब तक 2348 करोड़ रुपये का प्राइवेट और सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है, 303 लोगों ने अपनी जान गंवाई, भूस्खलन और बादल फटने के कारण 36 लोगों की मौत हुई है, 1212 घर पूरी तरह ढह गए हैं, 625 सड़कें बंद हो गई हैं, 1533 ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं और 168 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
