जिले के लोगों को अब छोटे-मोटे इलाज के लिए अपना दिन बर्बाद करके अस्पताल तक नहीं दौड़ना पड़ेगा उन्हें घर द्वार के नजदीक ही टेस्ट और इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी ।साथ ही उन्हें वहां मौके पर ही दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। दरअसल स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने इसे लेकर एक नई मुहिम शुरू की है । स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने किया इस अवसर पर उनके साथ बीएमओ केके शर्मा, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
इस दौरान सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि विभाग ने स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है फील्डस्तर पर इस तरह के मेले हर पंचायत स्तर पर लगाने की योजना है यहां ना केवल विभाग द्वारा अलग-अलग बीमारियों को लेकर टेस्ट किए जाएंगे बल्कि लोगों को दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध करवाई जाएंगी ।
बता दे कि ज़िला हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू मुहिम के तहत हर ब्लाक में गांव स्तर पर छोटे-छोटे स्वास्थ्य मेले आयोजित करके लोगों के टेस्ट कर उनकी बीमारियों को जांचने का काम किया जाएगा । हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के ज़ोलसप्पड़ में आयोजित इस कैंप के दौरान मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने आए हुए रोगियों की जांच की । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को अपना बीपी शुगर और दूसरे कई तरह के टेस्ट भी निशुल्क करवाए जिन्हें करवाने के लिए या तो जिला अस्पताल तक जाना पड़ता था या फिर सीएचसी में और कई बार लोगों को निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़ते थे लेकिन अब उन्हें इनकी सुविधा घर के नजदीक मिलेगी क्योंकि स्वास्थ्य विभाग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को गांव में ही फ्री इलाज उपलब्ध करवा रहा है |
हमीरपुर जिला के स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई मुहिम
