फ्रांस सरकार की सहायता से परवाणू में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के रेस्टोरेशन का कार्य धीमी गति से होने से शहर की सड़के जगह जगह टूटी पड़ी है वही इसके कारण शहर में धूल मिट्टी भी उड़कर लोगो के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रही है l
परवाणू में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के रेस्टोरेशन का कार्य के बारे जब जल शक्ति विभाग धर्मपुर के एसडीओ उदय भानु से बात की गयी तो उन्होंने शहर में STP की कार्य में गतिरोध पैदा होने के लिए शहर के ट्रेफिक व एस टी पी की डाली गई लाइन को सेट होने में समय लगने को जिम्मेवार बताया l
उन्होंने बताया की परवाणू में जोन 1 और जोन 2 का कार्य चल रहा है जोन 1 एस टी पी में 80 प्रतिशत कार्य व जोन 2 में 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है जोन 1 में 30 प्रतिशत सीवरेज ट्रीटमेंट कार्य करना शुरू कर दिया है और जल्द ही उनका विभाग पूरे शहर को STP प्लांट से जोड़कर व सीवरेज को ट्रीट कर शहर को जल प्रदूषण से मुक्ति दिलवायेगा l
बता दे कि उक्त कार्य की प्रगति के लिए जल्द ही परवाणू में जल शक्ति विभाग बैठक में उच्च अधिकारियों को प्रजेंटेशन देकर इसकी प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी
