Shimla: पंजाब में हिमाचल की बसें रोके जाने का मामला विधानसभा में गूंजा

Shimla: पंजाब में हिमाचल की बसें रोके जाने का मामला विधानसभा में गूंजा

Shimla: The issue of stopping Himachal buses in Punjab echoed in the assembly

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों को पंजाब में रोके जाने का मामला मंगलवार (Tuesday) को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने आरोप लगाया कि हिमाचल से पंजाब (Punjab) जाने वाली (HRTC) बसों को रोका जा रहा है, उन पर भिंडरावाले (Bhindranwale) के झंडे लगाए जा रहे हैं, और लोग सरेआम तलवारें (swords) लहरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह इस मुद्दे पर पंजाब (PUNJAB) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) से बात करेंगे। सोशल मीडिया (SOCIAL MEDIA) पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते भी सुने गए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पिछले सप्ताह पंजाब से कुछ श्रद्धालु भिंडरावाले के पोस्टर और बैनर लेकर कुल्लू के मणिकरण (Manikaran) पहुंचे। बाइक सवार श्रद्धालुओं (devotees) की कुल्लू पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बहस (Discussion) हो गई। इसके बाद, पंजाब में भिंडरावाला समर्थकों ने हिमाचल की बसों पर उनके पोस्टर (POSTER) चिपका दिए। इस दौरान कुछ लोग तलवारें भी लहरा रहे थे।

HRTC कर्मचारियों में डर का माहौल

पिछले दो दिनों से होशियारपुर (Hoshiarpur) और अन्य बस स्टैंडों पर हिमाचल की बसों पर पोस्टर (poster) लगाए जा रहे हैं। इससे HRTC के चालक-परिचालक और यात्री सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा (Assembly) में आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को पंजाब सरकार (Punjab Government) के सामने उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *