दलित बेटियों की हत्या: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवा कर ले गए, और दोनों बच्चियों को रेप के बाद मर्डर कर दिया।
पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का समाना करना पड़ा। लखीमपुर एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। हालांकि यूपी सरकार ने रातों रात IG लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं।
करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। खुद कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शॉर्ट नोटिस पर है। बोले-निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।
परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। यूपी सरकार ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।दलित बेटियों की हत्या
दलित बेटियों की हत्या में 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया
- छोटू: यह मृतका लड़कियों का पड़ोसी है। इसने ही कल दोपहर तीन लड़कों को बुलाया, जिनमें जुनैद, सुहैल ओर हफीजुर्ररहमान शामिल है। इनकी दोस्ती दोनों लड़कियों से छोटू से कराई।
- जुनैद और सुहेल: यह दोनों बगल के गांव लालगंज के रहने वाले हैं। इन दोनों ने ही लड़कियों से रेप किया।
- हफीजुर्ररहमान रहमान: यह भी जुनैद के गांव का ही रहने वाला था। यह इन आरोपियों के साथ था। यह भी कल रात ही छोटू और सुहेल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।
- करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ: यह दोनों सुहैल और जुनैद के साथी हैं। रेप के बाद इन दोनों ने हफीजुर्ररहमान रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर मार दिया था। सबने मिलकर लड़कियों को दुपट्टे के सहारे पेड़ पर टांग दिया।
