हिमाचल में मौसम का तांडव, जानिए अबतक कितनी हुई मौतें ,आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

शिमला में भी बारिश ने तबाही मचाई। रामचंद्रा चौक के पास भारी भूस्खलन में तीन सरकारी आवास प्रभावित हुए। प्रशासन ने रात में ही करीब 35 से 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। सुबह नेता प्रतिपक्ष भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। उधर, छोटा शिमला के रिजेंसी होटल के पास देवदार का एक बड़ा पेड़ एक मकान की छत पर गिर गया। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Weather havoc in Himachal, know how many deaths have occurred so far, what will be the weather like in the coming days

हिमाचल प्रदेश में बरसातों के मौसम में काफी नुकसान हो चुका है। मूसलाधार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश का सारा जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हर दिन हिमाचल प्रदेश में कई ना कई से भूस्खलन और बाढ़ की खबर आ जाती है। इस साल भी हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश के कारण आपदा का सामना करना पड़ रहा है।

किन- किन जगहों पर भारी नुकसान :

मंडी,कुल्लू , कांगड़ा, चंबा, शिमला और लाहौल स्पीति जिलों में काफी नुकसान हुआ है। मूसलाधार बारिश की वजह इन जिलों में काफी बाढ़ और भूस्खलन की खबर आ रही है जिस कारण इन जिलों में काफी नुकसान हुआ है काफी सड़के बंद हो गई । मूसलाधार बारिश के कारण काफी लोगो के घर क्षतिग्रस्त हो गए और वाहनों का भी नुकसान हुआ है। पहाड़ो से पत्थर गिरने से काफी लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मूसलाधार बारिश के कारण सड़के बंद होने से लोगो को काफी देर तक ट्रैफिक जाम में इंतजार करना पड़ रहा है।

बरसातों के मौसम में अब तक पुरे हिमाचल प्रदेश का हाल :

पूरे प्रदेश में अबतक मानसून की वजह से 263 लोगो की अबतक मौत हो चुकी है। पूरे प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने के बाद 35 लोगो की मृत्यु हो चुकी है। भूस्खलन के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 353 सड़कें बंद हो गई टूट चुका है। पूरे प्रदेश में मानसून की वजह से 37 लोग लापता हो गए है। पूरे प्रदेश में अबतक मानसून सीजन में 66 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई है और 74 जगह बाढ़ और अब तक 36 जगह बादल फटने के आंकड़े सामने आए है

हिमाचल प्रदेश का आगामी मौसम :

हिमाचल प्रदेश के आगामी मौसम में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है जैसे चंबा, कांगड़ा, ऊना , हमीरपुर ,बिलासपुर ,मंडी, कुल्लू जिले में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रसाशन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से न निकले और सड़कों पर सावधानीपूर्वक यात्रा करें, नदी नालो से दूर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *