हिमाचल में भारी बारिश दर्ज, पिछले दो दिनों में मचाई तबाही

हिमाचल में पिछले दो दिनों में भारी बारिश दर्ज, मचाई तबाही

हिमाचल में पिछले दो दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच 31 जुलाई रात 10 बजे से एक अगस्त सुबह पांच बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेशभर में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बादल बरसे। बुधवार शाम तक मानसून सीजन में 36 फीसदी कम बारिश हुई थी। अब यह अंतर 27 फीसदी रह गया है। मानसून सीजन की पहली भारी बारिश ने इस अंतर को नौ फीसदी कम कर दिया है।

हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, सोलन, शिमला और कुल्लू जिला में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बादल झमाझम बरसे। इस अवधि में 9.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस दौरान 37.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। जिला किन्नौर में सामान्य से 7 और लाहौल-स्पीति में 20 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। शेष जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे। जिला बिलासपुर में सामान्य से 320, चंबा में 366, हमीरपुर में 811, कांगड़ा में 305, कुल्लू में 453, मंडी में 300, शिमला में 264, सिरमौर में 447, सोलन में 396 और ऊना में 130 फीसदी अधिक बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *