नगरोटा बगवां के जसौर में अपने भाई-भाभी के ह*त्या के आ*रोपी दीपक ने सरेंडर किया…

नगरोटा बगवां के जसौर में अपने भाई-भाभी के हत्या के आरोपी दीपक ने सरेंडर किया…
 जब सर छुपाने को कहीं ज़मीन नहीं मिली तो थक हारकर दोहरे हत्या*कांड के मुख्य आ*रोपी दीपक कुमार को न चाहते हुये भी पुलिस के सामने सरेंडर करना ही पड़ा, मामला सूबे के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा के उपमंडल नगरोटा बगवां के जसोर इलाके से जुड़ा हुआ है, यहां 2 नवंबर को जमीनी विवाद के लिए भाई-भाभी को गो*लियों से भूनने वाले डबल म*र्डर के आ*रोपी दीपक कुमार ने 26 दिन बाद आज पुलिस के सामने आख़िरकार सरें*डर कर ही दिया है।

दीपक ने सरेंडर किया

इससे पहले आरोपी ने 6 राज्यों में भागकर कांगड़ा पुलिस को खूब छकाया। मगर, पुलिस भी आरोपी के पीछे साए की तरह लगी रही। आखिर में दीपक को आत्मसमर्पण करना पड़ा। SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के मुताबिक आ*रोपी म*र्डर करने के बाद अपनी गाड़ी लेकर कांगड़ा से फरार हो गया था.इसके बाद 25 दिन तक पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके पीछे लगी रही,  कांगड़ा से वो अपनी गाड़ी में दिल्ली पहुंचा। पुलिस ने कुछ दिन बाद दिल्ली के पहाड़गंज से आरोपी की गाड़ी सीज कर दी,
मगर आरोपी यहां से भी भागने में कामयाब रहा और गोवा जा पहुंचा। पुलिस की जांच CCTV फुटेज के बल पर आगे बढ़ती रही . आरोपी दीपक ने गोवा में भी पांच से छह दिन बिताए। जब तक पुलिस गोवा पहुंचती, तब तक वह गोवा से राजस्थान के जयपुर के लिए फरार हो गया। जयपुर से आ*रोपी मथुरा पहुंचा। मथुरा से नोएडा आया। इन तीनों जगह आरोपी ने 15 से 16 दिन बिताए। फिर वो अमृतसर पहुंचा।

 बचने को लोकेशन बदलता रहा

अमृतसर से आ*रोपी होशियारपुर आया। होशियारपुर में वो बीती रात अपनी बहन के घर पहुंचा। यहां से जीजा व बहन उसे लेकर आधी रात को ही सीधे SP ऑफिस पहुंच गये । इस तरह आरोपी पुलिस से बचने के लिए कुछ-कुछ दिन में अपनी लोकेशन बदलता रहा और पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर आ*रोपी के पीछे लगी रही
काबिलेगौर है कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर पंचायत में बीते दो नवंबर को अपने ही सगे भाई भाभी की ह*त्या करके आरोपी दीपक कुमार फरार हुआ था। जानकारी के मुताबिक ये मर्ड*र उसने जमीनी विवाद के कारण किया। इसी मामले में पुलिस ने आ*रोपी के पिता, पत्नी और बेटी को भी म*र्डर की साजिश में शामिल होने के आ*रोपों में गिरफ्तार कर रखा है। अब मुख्य आ*रोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है,
आरो*पी का भाई सरकारी स्कूल जमानाबाद में बतौर स्कूल लेक्चरर कार्यरत था और उसकी पत्नी गृहणि थीं। वहीं आरोपी दीपक कुमार अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है। मृतक दंपती की 9 व 14 साल की 2 बेटियां भी हैं…जो कि हाद*से के दौरान मौके पर ही मौजूद थीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *