बाइक चोर को रंगे हाथों लोगों ने किया काबू

बाइक चोर

कपूरथला शहर में आज बस स्टैंड रोड पर एक निजी अस्पताल के नजदीक बाइक चोर को रंगे हाथों लोगों ने काबू कर किया है। चोर को काबू करने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने चोर को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है | डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने सिर्फ इतना ही बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि शहर में बीते दिनों बाइक चोरी की बढ़ रही वारदातों के कारण जहां शहर की जनता काफी परेशान है वहीँ पुलिस की गतिविधियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बस स्टैंड रोड पर एक निजी अस्पताल के नजदीक एक युवक को बाइक चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ काबू कर लिया और इसकी वीडियो भी वायरल कर दी गई। काबू किए गए चोर को जनता ने पीसीआर टीम को बुलाकर उनके हवाले कर दिया |

जिसके बाद चोर को सिटी थाना पुलिस ले जाया गया। सूत्रों की माने तो काबू किया उक्त चोर गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है तथा उसने जनता के सामने यह भी कबूल किया है कि वह चोरी किए गए बाइक को अमृतसर की जहाजगढ़ की मार्केट में बेचता है। वहीं दूसरी तरफ सिटी डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने सिर्फ इतना ही बताया कि जनता द्वारा काबू किए गए चोर के मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *